फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम माधव आज फिर करेंगे सरकार की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई मुद्दों पर गठबंधन सहयोगी पी़डीपी के साथ मतभेदों की गहरी हो रही खाई के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव बुधवार को सरकार के साढ़े छह महीने के कार्यकाल की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

 
बीफ बैन, वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स लगाने तथा लेह चुनाव को लेकर पीडीपी के गठबंधन से इनकार जैसे मुद्दों पर पीडीपी से बढ़ती दूरियों के मद्देनजर गठबंधन के सूत्रधार राम माधव का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वे यहां भाजपा कोर ग्रुप, सभी मंत्रियों तथा सभी एमएलए-एमएलसी के साथ अलग-अलग बैठकें कर फीडबैक लेंगे। तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा के बाद उन्होंने कुछ मंत्रियों को कार्य व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

रणबीर पैनल कोड की धाराओं में संशोधन संबंधी बिल

गठबंधन सरकार बनने के बाद कई मौकों पर सहयोगी पार्टनर के रुख के चलते भाजपा को जबर्दस्त किरकिरी का सामना करना पड़ा है। बीफ बैन पर विपक्षियों ने विधानसभा सत्र में रणबीर पैनल कोड की धाराओं में संशोधन संबंधी बिल प्रस्तुत किया है।

सहयोगी पार्टनर पीडीपी भी बैन के खिलाफ है। इससे भाजपा को अकेले ही जूझना पड़ रहा है। हेलीकाप्टर सर्विस टैक्स पर भी वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने साफ शब्दों में टैक्स हटाने से मना कर दिया, जबकि भाजपा ने इसके लिए दबाव बनाया था।

अब ताजा मामला लेह चुनाव का है जिसमें पीडीपी ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रियों के कार्य व्यवहार को लेकर भी विधायकों तथा आम कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त आक्रोश है।

सूत्रों का कहना है कि समीक्षा बैठक में राम माधव बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रशासन की हिदायत दे सकते हैं। ज्ञात हो कि राम माधव के अलावा संघ के आला पदाधिकारी भैयाजी जोशी तथा डा. कृष्ण गोपाल भी सरकार के कामकाज की समीक्षा कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें