फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों के समर्थन में महारैली आज, थालियां बजा कर उठाएंगे आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी वीरवार को महारैली निकालेंगे। इस दौरान मुख्य अभियंता कार्यालय से सचिवालय तक थालियां बजा कर आवाज बुलंद की जाएगी। इसका आयोजन दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें जम्मू संभाग के अस्थायी कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि मांगें हल नहीं हो रही हैं। ऐसे में अब महारैली के माध्यम से आक्रोश जताया जाएगा। अभी तक कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए आगे नहीं आया है। मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। आंदोलन को उग्र बनाने पर भी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेशभर में 22 हजार के करीब कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन उन्हें तीन सौ रुपये दिहाड़ी मिल रही है। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
- यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए
- कर्मचारियों को 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए
- समय अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें