फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ियों सहित दुकानों के आगे रखा एक ट्रक सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पुराने शहर में कार्रवाई कर अवैध रेहड़ियों सहित दुकानों के आगे रखा एक ट्रक सामान जब्त किया है। इस दौरान दुकानदारों के साथ तीखी बहस भी होती रही।
विज्ञापन

निगम की ओर से वीरवार को रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, रेजिडेंसी रोड में पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। दुकानदारों से बहस के बीच सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ियों और दुकानों के आगे रखा एक ट्रक सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई आयुक्त राहुल यादव के निर्देश पर हुई है। बाजारों में दुकानदार दुकानों के आगे सामान रखा जा रहा है, जिससे सड़कों में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। राहगीरों को भी पैदल चलने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही दुकानदारों से अपील की है कि सामान दुकानों के अंदर ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें