फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा राजपूत सभा कल निकालेगी रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित नहीं होने पर युवा राजपूत सभा के सदस्यों में रोष है। इसी संदर्भ में सभा की ओर से आठ अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे पंजतीर्थी से तवी पुल पर स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक रैली निकाल कर रोष जताया जाएगा। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को गांधीनगर और रियासी में जनरल जोरावर सिंह की जयंती मनाई जाएगी। 23 अप्रैल से प्रतिमा के पास प्रदर्शन शुरू करेंगे। 24 अप्रैल को अवकाश की मांग के लिए प्रधानमंत्री का काफिला भी रोका जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि कई वर्षों से सभा सहित प्रदेशवासी महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग कर रहे हैं। प्रदेश प्रशासन ने एक समिति गठित करने के बाद मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति जस के तस है। उन्होंने कहा कि प्रशासन महाराजा की पहचान मिटाने के लिए उनकी जयंती पर अवकाश नहीं दे रहा है। अब जब तक अवकाश नहीं मिलेगा तब तक सभा पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें