फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अब पाकिस्तान के साथ कश्मीर पर नहीं पीओजेके पर बात होगी- राज्यसभा सांसद खटाना

Fri, 29 Dec 2023 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की वकालत करने पर गुलाम अली ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता लाशों पर सियासत करते हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने राजोरी दौरे के दौरान ढांगरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने आतंकवाद को लेकर कहा कि अब पाकिस्तान के साथ कश्मीर को लेकर नहीं, बल्कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर बात होगी। उन्होंने कहा कि पीओजेके भारत का ही हिस्सा है। अब उसे वापस लेने का समय आप गया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की वकालत करने पर गुलाम अली ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता लाशों पर सियासत करते हैं। जब से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए जैसे काले कानून को तोड़ा गया है और यूटी बनाने के बाद यहां विकास ने जो गति पकड़ी है, उससे नेकां नेताओं के घर भरना बंद हो गए हैं। 

इसी बात से उन्हें तकलीफ होने लगी है। वहीं, संकल्प यात्रा पर खटाना ने कहा कि लोगों की भलाई और विकास की जो योजनाएं मोदी सरकार ने शुरू की हैं, वे पिछले 70 सालों में कोई और सरकार नहीं कर पाई। मोदी की योजनाओं का लाभ हर उस गरीब व्यक्ति तक पहुंचा है, जो पहले इनसे दूर रह जाता था।

विज्ञापन

दोषियों को जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा

हमारा दुश्मन नहीं चाहता कि यहां शांति आए, बच्चे स्कूल जाएं, किसान खेतों में काम करें। आतंकी बौखलाहट में हैं। लेकिन, वे ज्यादा देर सफल नहीं हो सकते, क्योंकि यह नरेंद्र मोदी का भारत है, जो शैतान को ढूंढकर उसके अंजाम तक पहुंचाता है। देहरागली के दोषियों को भी जल्द ही उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। यह बात भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने देहरागली जाकर कही। वह सेना की हिरासत में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

इस अवसर पर खटाना ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन, अनुशासित और मानवाधिकारों का संरक्षण करने वाली सेना है। इसके साथ ही हमारी सरकार किसी भी मानवाधिकारों का रत्तीभर भी उल्लंघन सहन नहीं करती। नरेंद्र मोदी का नया भारत दहशतगर्दों से निपटना जानता है। 70 वर्षों में जो लोग सत्ता में रहे, उन्होंने इन क्षेत्रों मेंं विकास नहीं किया। लेकिन मोदी ने शहरों से लेकर दूर पहाड़ों पर रहने वालों को हर घर नल से जल देने का कार्य शुरू किया है। एक गरीब से लेकर अब्दुल्ला, मुफ्ती हम सबको पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया है। इसलिए, सबके साथ इंसाफ होगा।
विज्ञापन

पुंछ: मृतकों के घर पहुंचे नेता, फातिया पढ़ आत्मा की शांति की मांगी दुआ

पुंछ की सुरनकोट तहसील के देहरागली में आतंकियों द्वारा सैन्य वाहनों पर हमला कर सेना के जवानों को बलिदान किए जाने और सुरक्षाबलों द्वारा पूछताछ के लिए उठाए गए गांव टोपापीर के तीन ग्रामीणों की संदिग्ध परस्थितियों में मौत के आठ दिन बाद हालात सामान्य होते ही वीरवार को टोपापीर में नेताओं के दौरे शुरू हो गए। 

भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और नेकां के पीरपंजाल अध्यक्ष जावेद राणा ने साथियों के साथ गांव का दौरा किया और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर फातिया पढ़ा और आत्मा की शांति की दुआ की। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने नेताओं को आपबीती सुनाई। इस पर गुलाम अली खटाना और रविंद्र रैना ने परिवारों को आश्वासन दिया कि उनके साथ इंसाफ होगा। मोदी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करती। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

वहीं, नेकां नेता ने भी पीड़ित परिवारों से कहा कि नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से लेकर हमारा हर नेता हर कार्यकर्ता आपके साथ है, और इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि तीन बेगुनाहों की मौत को लेकर जो कार्रवाई की जा रही है, उसे सही प्रकार अंजाम दिया जाए। कहीं, ये सब दिखावा न बन कर रह जाए। हम दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हैं। इस अवसर पर मृतक ग्रामीणों के परिजनों का कहना था कि हम सरकार की अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। हमें विश्वास है कि इंसाफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें