फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: स्कूल से घर आते समय रास्ते में पड़े विस्फोटक से खेलने लगी दो छात्राएं, हो गया धमाका

Fri, 01 Mar 2024 12:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में पड़े विस्फोटक के साथ उन्होंने खेलना शुरू कर दिया। इससे हाथ में ही धमाका हो गया।
विज्ञापन
राजोरी (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के डूंगी ब्राह्मणा गांव की गाई पंचायत में स्कूल से लौट रही दो छात्राएं रास्ते में पड़े किसी विस्फोटक के विस्फोट से घायल हो गईं। दोनों के हाथ जलने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान तसवीर कौसर (10) पुत्री मोहम्मद रजाक निवासी डूंगी ब्राह्मणा और साइमा कौसर (15) पुत्री मोहम्मद मुश्ताक निवासी डूंगी ब्राह्मणा गाई के रूप मे हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में पड़े विस्फोटक के साथ उन्होंने खेलना शुरू कर दिया। इससे हाथ में ही धमाका हो गया। दोनों लड़कियों के हाथों में चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़कियों की अंगुलियों में काफी गहरे जख्म हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि रास्ते में किस प्रकार का विस्फोटक था और कहां से आया था। पुलिस और सुरक्षाबलों ने भी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। चप्पे-चप्पे को खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक डेटोनेटर बरामद

घटना के बाद, पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिसमें दो दर्जन से अधिक डेटोनेटर बरामद हुए। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, डेटोनेटर की प्रकृति और उनके स्रोत के बारे में अभी तक पता नहीं चला है।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सेना और पुलिस अधिकारी जांच की निगरानी के लिए ऑपरेशन स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। डेटोनेटर की बरामदगी के संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें