फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Terror Attack: ढांगरी हमले में सातवीं मौत, जीएमसी जम्मू में आठवें दिन प्रिंस हारा जिंदगी की जंग

Sun, 08 Jan 2023 03:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आतंकी हमले में घायल प्रिंस का इलाज जम्मू के जीएमसी अस्पताल में जारी था, लेकिन रविवार को आठवें दिन प्रिंस मौत से जंग हार गया। प्रिंस के शव को ढांगरी ले जाया गया है।
विज्ञापन
प्रिंस का शव गांव ढांगरी पहुंचा - फोटो : रवि वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी की शाम को हुए आतंकी हमले में आज सातवीं मौत हो गई। आतंकी हमले में घायल प्रिंस का इलाज जम्मू के जीएमसी अस्पताल में जारी था, लेकिन रविवार को आठवें दिन प्रिंस मौत से जंग हार गया। प्रिंस के शव को ढांगरी ले जाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। एक बार फिर ढांगरी के लोगों की आंखों में आक्रोश और आंसूओं से भरी नजर आईं हैं। 

विज्ञापन


एक स्थानीय युवा ने कहा कि आज आठ दिन से ढांगरी के लोग खून, चीख-पुकार, गोलियां, शव, अंतिम संस्कार आदि से जूझ रहे हैं और यह सिलसिला आठवें दिन भी जारी है। आज प्रिंस का शव गांव में पहुंचा है। एक बार फिर उनकी आंखे गुस्से और पानी से लबालब हैं। उनके गांव में एंबुलेंस का आना जाना बना हुआ है। स्थानीय युवाओं ने आरोप लगाया कि इस हमले में पहले दिन से सुरक्षा एजेंसियों का असफलता नजर  आ रही है। उनकी मांग है कि  इस मामले की जांच जल्द से जल्द एनआईए को सौंपी जाना चाहिए। जब तक इसकी जांच एनआईए को नहीं सौंपी जाएगी, प्रिंस का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

प्रिंस (23) को बीते बुधवार को एयरलिफ्ट करके जीएमसी राजोरी से जीएमसी जम्मू में भेजा गया था। उसे जीएमसी जम्मू के मुख्य आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इसे लेकर तब डॉक्टर ने बताया था कि प्रिंस की किडनी पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। इसके अलावा अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके पेट में गोलियां और शरीर के अन्य भाग में स्पलिंटर लगे थे। रविवार को प्रिंस ने दुनिया को अलविदा कह  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें