फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: केसरी हिल में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से खंगाला जा रहा जंगल

Fri, 05 May 2023 10:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोेरी जिले की बुद्धल, कंडी थन्नामंडी और दरहाल के जंगलों में सैन्य जवान, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ के साथ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। ड्रोन, डॉग स्क्वॉयड और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
राजोरी के कंडी हिल में चला सर्च ऑपरेशन - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के कोटरंका के केसरी हिल इलाके में आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। चप्पे-चप्पे पर नाके लगाकर जांच की जा रही है। कंडी, बुद्धल, थन्नामंडी और दरहाल के जंगली इलाकों को ड्रोन, हेलिकॉप्टर की मदद से खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजोेरी जिले की बुद्धल, कंडी थन्नामंडी और दरहाल के जंगलों में सैन्य जवान, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ के साथ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। ड्रोन, डॉग स्क्वॉयड और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। 

ताकि घने जंगलों में छिपे आतंकियों को जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके। इन आतंकियों ने पहले पुंछ के भाटादूड़ियां में भी भारी नुकसान पहुंचाया है। सुरक्षा बलों ने कंडी, बुद्धल के साथ-साथ थन्नामंडी और दरहाल के जंगलों की घेराबंदी कर रखी है।
विज्ञापन


राजोरी शहर और आसपास के इलाकों के साथ जम्मू-राजोरी हाईवे पर भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कई स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

राजोरी में तीन घंटे बंद रहीं मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं

केसरी हिल इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान राजोरी में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। तीन घंटे तक ये सेवाएं बंद रखीं गईं। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों को आशंका थी की इलाके में छिपे आतंकी मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क कर सकते हैं।

उधर, शुक्रवार सुबह आतंकियों से मुठभेड़ शुरू होते ही सुरक्षाबलों ने राजोरी-कंडी-बुद्धल मार्ग बंद कर दिया। इसके साथ ही कंडी के मंदिर गाला इलाके में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी, जो शाम छह बजे तक जारी रही। मंदिर गाला के आगे वाहनों को आने-जाने नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें