फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: केसर हिल में आतंकियों के ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेरा, आईईडी फटने से पांच जवान हुए शहीद

Fri, 05 May 2023 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Rajouri Encounter News: राजोरी के कंडी केसरी हिल इलाके में आईईडी धमाके के बाद पूरे इलाके में फिर से बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। पूरे इलाके में कई अत्याधुनिक उपकरणों से निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के कोटरंका के केसर हिल इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने गए सेना के पांच जवान आईईडी धमाके की चपेट में आने से शहीद हो गए। सुरक्षाबलों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकियों को बड़ा दल छिपा हुआ है। इसके बाद ही तलाशी अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन


आईईडी फटने के बाद पूरे इलाके में फिर से बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। पूरे इलाके में कई अत्याधुनिक उपकरणों से निगरानी की जा रही है।सेना के पास जानकारी थी कि केसरी हिल के इलाके में कुछ आतंकवादी छुपे हैं। इसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

शुक्रवार की सुबह सेना के जवान केसरी हिल इलाके मे पहुंचे तो वहां पहले से लगायी गयी आईईडी की चपेट में आ गए। इससे जोरदार धमाका हुआ और सेना के 2 जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल हेलिकॉप्टर से उधमपुर स्थित सेना के कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया। जहां तीन जवानों ने दम तोड़ दिया। आईईडी ब्लास्ट के बाद अतिरिक्त जवान मौके पर बुलाए गए हैं।

पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह, एडिशनल डीजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी राजोरी-पुंछ हसीब मुगल एसएसपी अमृतपाल सिंह और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक बड़े ग्रुप को सेना ने घेरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें