फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Attack: हमले के बाद राजोरी बंद, जम्मू संभाग में कई जगह रोष-प्रदर्शन, खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा

Mon, 02 Jan 2023 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

राजोरी में आज बंद का आह्वान है। राजोरी के प्रमुख नगर, शहर जम्मू, सुंदरबनी, पुंछ समेत कई क्षेत्रों में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। वहीं राजोरी, उधमपुर व अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Rajouri Protest - फोटो : रवि वर्मा
राजोरी के डांगरी इलाके में 24 घंटे में दो आतंकी वारदातों के बाद प्रदेशभर में लोगों में रोष है। इसे लेकर राजोरी में आज बंद का आह्वान है। राजोरी के प्रमुख नगर, शहर जम्मू, सुंदरबनी, पुंछ समेत कई क्षेत्रों में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। वहीं राजोरी, उधमपुर व अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगा कर जांच की जा रही है। गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। डांगरी से साथ लगते इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Rajouri Protest - फोटो : रवि वर्मा
उधर, डांगरी इलाके के मुख्य चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। आतंकी गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के शव और आईईडी धमाके में मारे गए बच्चे के शव को सड़क पर रखकर लोग विलाप और प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही लोगों की मांग है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को बताएं कि मृतक के परिजनों को कैसे इंसाफ मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jammu Kashmiri Pandit Protest - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जम्मू में राजभवन के बाहर पीएम पैकेज के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों ने कहा कि अब आतंकियों ने राजोरी में कायराना हरकत को अंजाम दिया है। उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी अपने के खोने के गम को समझते हैं। आतंकी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि वह घाटियों में सुरक्षित नहीं है। इसलिए वह जम्मू संभाग में तैनाती की मांग कर रहे हैं।
 

4 of 5
Poonch Protest - फोटो : संवाद
पुंछ में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुंछ बस अड्डे पर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने राजोरी घटना को सुरक्षा में चूक बताया और केंद्र सरकार से एनआईए से इसकी जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक तरफ जहां रात को गोलीबारी होती है और वहीं सुबह 24 घंटे के अंदर वहां पर एक धमाका होता है, जिसमें बच्चे की जान चली जाती है। इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jammu Protest - फोटो : संवाद
जम्मू में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जम्मू शहर में आतंक का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डांगरी इलाके में हिंदुओं की लक्षित हत्या के खिलाफ वे सड़क पर उतरे हैं।  निर्दोष हिंदुओं की लक्ष्य हत्या की वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने सरकार से कहा कि इस कृत्य को करने वाले आतंकवादी को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें