फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू और कश्मीर की सियासी बिसात में ताल ठोकेंगे। वो आज से घाटी के दो दिनों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो चिनाब वैली के डोडा और किश्तवाड़ इलाकों का दौरा करेंगे। उनका डोडा के भद्रवाह और किश्तवाड़ में रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन


गृहमंत्री के साथ पीएमओ में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह भी होंगे। किश्तवाड़ में ही 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैली है। यहां 25 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।

गृहमंत्री कल लद्दाख जाएंगे और क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जम्मू और कश्मीर में पांच चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में 25 नवंबर को पहले दौर का मतदान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में भाजपा की लहर

उधर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों से पहले सभी समुदायों के बीच भाजपा की लहर दिखाई दे रही है क्योंकि यही पार्टी सभी को सुरक्षा के साथ और डर के बिना सम्मानित जीवन दिला सकती है।

किश्तवाड़ जिले के इंद्रवल विधानसभा क्षेत्र में छतरू, कुचाल, कुकरावास और अन्य स्थानों पर प्रचार के दौरान सिंह ने कहा, ‘पहली बार इंद्रवल विधानसभा में सभी समुदायों में भाजपा की लहर दिखाई दे रही है क्योंकि लोगों ने मान लिया है कि भाजपा ही सभी को सुरक्षा के साथ और डर के बिना सम्मान का जीवन दिला सकती है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें