फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, शहर के किन इलाकों की बिजली होगी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार दस घंटे तक बिजली गुल रही। इसकी वजह से सुबह से लेकर शाम तक लोग परेशान रहे। दिनचर्या प्रभावित होने के साथ बिजली से चलने वाले व्यवसाय भी ठप रहे। पेयजल सुविधा भी प्रभावित रही। वहीं, बुधवार को भी शहर के विभिन्न इलाके में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पावर ग्रिड कारपोरेशन की ओर से तार खींचे जाने के कारण शहर के दो प्रमुख पावर ग्रिड से विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से बंद हो र्गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति शाम छह बजे के करीब हो सकी। जानीपुर बर्न ग्रिड स्टेशन के अलावा कनाल ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र भी मंगलवार सुबह से बिजली सुविधा से वंचित रहे।

प्रभावित क्षेत्रों के लोग दिनभर बिजली का इंतजार के बाद शाम होने के साथ चिंतित हो उठे। वह इस बात को लेकर परेशान रहे कि पता नहीं रात तक भी बिजली आएगी या नहीं। वहीं, कई छोटे मध्यम स्तरीय उद्योगों से जुड़े लोग भी बिजली आने का इंतजार रहे।
विज्ञापन


आपूर्ति ठप रहने से उनके  दैनिक कामकाज पर असर पड़ा। उधर, दुकानदारों को भी भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। शाम में दुकानदारों को जनरेटर, बैटरी या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ा। वहीं बुधवार को भी बिजली की कटौती लगातार नौ घंटे तक रहने की सूचना है।

इस संबंध में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस एंड रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि  भारतीय पावर ग्रिड कारपोरेशन की ओर से बिजली के तार डाले जाने का काम चल रहा है। इसकी वजह से शट डाउन लिया गया था। बुधवार को भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यह काम जारी रहेगा। लिहाजा बुधवार को भी शट डाउन लिया गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में हुईं दिक्कतें

तालाब तिल्लो, शास्त्रीनगर, शक्तिनगर, बख्शीनगर, नानक नगर के अलावा गांधीनगर का कुछ हिस्सा, सतवारी, मीरां साहिब, राजपुरा, बरनेई, आदि में लगातार दस घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अचानक दिक्कतों से घिरे शहरवासी

लगातार दस घंटे की कटौती होने की सूचना नहीं होने से शहरवासी अचानक से दिक्कतों में पड़ गए। उन्हें इससे निपटने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए थे। लिहाजा दिन चढ़ने के साथ दिक्कतें बढ़ती गईं। जिन्होंने दिन में बिजली से संबंधित काम निपटाने की सोच रखी थी, वह भी दिनभर आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे।

मोबाइल चार्ज करने को लगाते रहे दौड़

बिजली गुल रहने से मोबाइल ने भी लोगों का साथ छोड़ दिया। इससे फोन के जरिये होने वाले काम भी प्रभावित हुए। एक-दूसरे से संपर्क करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैटरी चार्ज कराने के लिए खासकर युवा दौड़ लगाते रहे।  

पेयजल सुविधा ने भी साथ छोड़ा

मंगलवार को पेयजल सुविधा भी प्रभावित रही। बिजली नहीं होने से त्राही-त्राही की स्थिति बन गई। घरों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं होने से खासी दिक्कतें आईं। प्रभावित क्षेत्रों के मकानों में लगी टंकियां शाम होते-होते सूख चुकी थीं। लोग देर शाम तक एक-दूसरे क्षेत्रों में परिचितों और संबंधियों से बिजली आपूर्ति संबंधी जानकारी लेते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें