जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे जोर शोर से लगी हुई है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए रामबन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास जताया है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा, 'कुछ दिन पहले, मैं अमेरिका में था और प्रवासी भारतीयों ने मुझसे पूछा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में क्या होगा। मैंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।'