फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ, अलगाववादियों को छोड़ सभी पक्षों से होगी बातचीत

Wed, 24 Aug 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर में शांति बहाली के प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। गृहमंत्री इस दौरान राज्य सरकार और राजनीतिक दलों समेत विभिन्न तबकों से बातचीत करेंगे। गृह मंत्री की इस यात्रा का मुख्य मकसद घाटी में केंद्र की ओर से शांति बहाली की पहल करना है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को कश्मीर समस्या का समाधान संविधान के दायरे में निकालने की बात कर केंद्र सरकार की नीति साफ कर दी थी। केंद्र में लिए गए ताजा फैसले के मुताबिक घाटी में पाकिस्तानी हरकतों को सख्ती से रोक कर आवाम से संवाद का रास्ता तैयार करना है।

इन फैसलों से जुड़े गृह मंत्रालय के अधिकारी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि केंद्र उन सभी पक्षों को बातचीत का हिस्सा बनाएगा, जो संविधान के दायरे में रहने के पक्षधर हैं। इसका साफ मतलब है कि हुर्रियत समेत कोई भी अलगाववादी तत्व इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा। महीने भर के भीतर यह राजनाथ सिंह की दूसरी कश्मीर यात्रा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पेलेट गन के इस्तेमाल पर हो सकता है अहम फैसला

राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक दूसरी तरफ घाटी में पाकिस्तानी हरकतों को काबू में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन किए जा रहे हैं। इस दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर भी अहम फैसला हो सकता है।

45 दिन से चली आ रही अशांति और हिंसा के दौर के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20 नई कंपनियां तैनात की गई हैं।  सीमा पर घुसपैठ के खिलाफ बीएसएफ और सेना को और सख्त उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इन मामलों का संचालन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं।

योजना के मुताबिक कश्मीर की जमीन से किसी भी तरह की भारत विरोधी गतिविधि और आतंकवाद को सख्ती से निपटा जाएगा। यात्रा पर जाने से पहले गृहमंत्री ने डोभाल समेत खुफिया विभाग और कश्मीर डेस्क के अधिकारियों के साथ हालात पर लंबी मंत्रणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें