फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा के दौरान संयम बरतें जवान पर सुरक्षा से समझौता नहीं: सेना प्रमुख

Wed, 24 Aug 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अधिकारियों से मुलाकात करते सेना प्रमुख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी में उपजे हालात के बीच थल सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने एक महीने के भीतर रियासत में दूसरा दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन


श्रीनगर सहित एलओसी पर सुरक्षा तैयारियां जांचने के बाद सुहाग ने कहा सुरक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। भीड़ नियंत्रण के दौरान संयम बरतने और मानवाधिकारों का सम्मान करने पर जोर देने के साथ ही सुहाग ने ये भी कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।

पिछले एक महीने में आतंकवाद निरोधी अभियानों में दस आतंकियों को ढेर करने की सफलता पर सुहाग ने कहा यह क्रम आगे भी जारी रखा जाए। आतंकियों को किसी भी हाल में उनके मंसूबों में कामयाब न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अफसरों से लिया घाटी के हालात पर फीडबैक

कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा के ल‌िए पहुंचे सेना प्रमुख - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बंदोबस्त कड़े होने के बावजूद सतर्कता लगातार रखने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा लाइन आफ कंट्रोल पर मुस्तैदी से ही दुश्मन के मंसूबे नाकाम हुए हैं।

अवाम को शांति बहाली की प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश देेते हुए सुहाग ने कहा सेना की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हें सार्थक बनाना होगा।

इससे पूर्व उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने उत्तरी कश्मीर सहित घाटी के अन्य इलाकों में सुरक्षा की तैयारियों का ब्योरा दिया। थल सेना अध्यक्ष ने अवंतिपोरा स्थित विक्टर फोर्स मुख्यालय और बीबी कैँट श्रीनगर का दौरा कर सैन्य अफसरों से हालात का फीडबैक लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें