बारिश ने शहर की हालत बिगाड़ कर रख दी है। साइंस कालेज, कनाल रोड, भगवती नगर और डोगरा चौक इलाके में पानी जमा हो गया है। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन कम समय में भी जोरदार बारिश होने से जलभराव की स्थिति बन गई।
बीसी रोड, बस स्टैंड और शहर के कुछ हिस्सों में फिसलन होने से लोग परेशान हो गए। मानसून के चलते बारिश पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है लेकिन रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को कहीं राहत मिली तो कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
शहर के कुछ इलाकों में बारिश से परेशानी बनना अनिवार्य हो गया है। साइंस कालेज, कनाल रोड, डोगरा चौक, प्रेम नगर और ज्यूल चौक थोड़ी बारिश में भी जलमग्न हो जाते हैं। दो पहिया और पैदल जाने वाले लोगों को बच-बच कर निकलना होता है। सुबह पौने दस बजे तक चली बारिश से आफिस, स्कूल, कालेज तथा निजी कामधंधों पर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।