फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में फिर से आफत की बारिश, राहत कामों में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आई आपदा से अभी तक ठीक से निपटा भी नहीं जा सका था कि फिर से आफत की बारिश शुरु हो गई है। आज सुबह से श्रीनगर में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में खासी दिक्कतो का समाना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सुबह से ही हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में आई तबाही को हफ्ते भर से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन अब भी स्थिति विकट बनी हुई है। कई इलाकों में धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है, लेकिन तबाही इतनी बड़ी है कि जिंदगी को दोबारा पटरी पर लौटने में काफी लंबा समय लग जाएगा।

सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ और बीआरओ लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बारिश का पानी श्रीनगर में न घुस पाए इसके लिए झेलम नदी पर बने बांधों के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पानी न‌िकलने के ल‌िए लगाए गए पंपं हुए बंद

कई इलाकों में पानी निकालने के लिए सेना ने पंप लगाए थे, लेकिन बारिश की वजह से सब काम रुक गया है। हालांकि राहत की बात है कि बारिश बहुत तेज नहीं है।

फ‌िलहाल सेना की 239 टुकड़ियां दिन-रात राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वायुसेना के विमानों ने श‌न‌िवार तक 1895 उड़ानें भरीं हैं, इनमें से शनिवार को 170 उड़ानें भरी गईं।

1,40,000 लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, जबकि 1.5 लाख से ज्यादा लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। राज्य में आई आपदा से निपटने के लिए शनिवार शाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में सभी पार्टियों की बैठक बुलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें