फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के लोगों को 16 मई को मिलेगी गर्मी से राहत

Sun, 14 May 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गर्मी की मार झेल रहे रियासत के लोगों को 16 और 17 मई को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक रियासत के अधिकतर इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


रविवार को भी जम्मू में तापमान 40 डिग्री के करीब रहने से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर को सड़कों पर भी कम ही लोग दिखे। सुबह से ही तपिश बढ़ना शुरू हो गई थी। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भी लोगों को दोगुनी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्र्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी मौसम गर्म ही रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा। यहां पर 25.9 अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन


पहलगाम में भी सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दोपहर बाद उधमपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। चिनैनी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें