फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-आंधी से जनजीवन प्रभावित

Tue, 10 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को आई बारिश और आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया। कई शेड उड़ गए। पांच मवेशियों की मौत भी हो गई। वहीं कई गांवों में दूसरे दिन भी बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार आंधी से पंचायत गुड़ा ब्राह्मणा में मोहम्मद लतीफ की छत उड़ने से सामान अस्त-व्यस्त हो गया। पांच पशु गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
विज्ञापन


वहीं चिनाब दरिया के पास गुज्जर परिवार के दस कच्चे कुल्ले क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से कई लोगों को खुले आसमान तले रात गुजारनी पड़ी। बिजली सेवा पर भी मौसम की मार पड़ी। नागमनी स्कूल के पास बिजली का खंभा उखड़ने से कसबे के बस अड्डा, निर्दोष चौक आदि में बत्ती गुल हो गई। लगभग 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें