फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी ने पीएम का पुतला जलाया

Tue, 10 Mar 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसर्रत की रिहाई से पैंथर्स नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी रोष है। पार्टी ने इस मामले में भाजपा को भी आड़े हाथों लिया है। गुस्साए पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर अपना रोष जताया। पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से ही राज्य की मुफ्ती सरकार ऐसे फैसले ले रही है।
विज्ञापन


राजेश पडगोत्रा ने आतंकियाें की रिहाई के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि गठबंधन सरकार ने देश विरोधी निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं। जम्मू संभाग के लोगाें के हिताें के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। उन्हाेंने केंद्र के साथ राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार भाजपा के साथ सलाह मशविरा करने के बाद ही ऐसे कदम उठा सकती है।

अब लोगों को भाजपा के दोहरे चेहरे को समझ लेना चाहिए। पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल कुंडल, जिला प्रधान शिवचरण सिंह, अरुण खजूरिया, राजेशवर सिंह, सरपंच कृष्ण लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें