विजयपुर/परगवाल/रामगढ़। रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि बारिश का पानी खेतों में इकट्ठा हो गया है। गेहूं और अन्य फसल पानी में डूब गई हैं। ठंड में भी इजाफा हो गया है। उधर दिनचर्या प्रभावित होने के साथ बाजार में भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है।
किसानों का कहना है अभी गेहूं की फसल को तेज धूप की जरूरत है। बारिश से गेहूं की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है। परगवाल के किसान तरसेम लाल का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से उनके निचले खेतों में लगी घान की फसल में भरा बारिश का पानी सूखने लगा था। लेकिन फिर से बारिश होने से फसल के खराब होने का डर बन गया है।
सीमावर्ती क्षेत्र में भी बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। किसान मोर्चा सांबा जिला के प्रधान रवि सिंह जमवाल का कहना है कि अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो जिन किसानों ने गेहूं की फसल को पंप सेट से पानी लगाया है, उनको नुकसान हो सकता है।
किसान गेहूं की फसल में पानी न खड़ा होने दें। थोड़े दिनों के बाद गेहूं में खाद का छिड़काव कर दें ताकि गेहूं को पिला होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह बारिश कंडी क्षेत्रों के लिए लाभदायक है। किसान नेता विजय चौधरी, सुखदेव सिंह, भगवान चौधरी ने कहा कि और ब