फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव और कीचड़ से ठहरी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सहित शहर में वीरवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिंदगी ठहर सी गई। इसके साथ ही जगह-जगह जलभराव, बदहाल सड़कें, कीचड़ और फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही ठंड में काफी इजाफा हुआ है। दिन में लोग कम ही संख्या में बाहर निकले हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव पानी हो गया। लगातार बारिश, कीचड़ व जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहले से ही बदहाल सड़कों पर बने गड्ढे परेशानी का कारण बन रहे है। गड्ढों में पानी जमा होने से हादसों की आशंका बढ़ गई है। शहर के हर क्षेत्र में सड़क ही हालात खराब हो चुकी है।
शहर के गांधीनगर, बिक्रम चौक, डोगरा चौक, तालाब तिल्लो, बेलीचराना और कनाल रोड सहित अन्य सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद पानी जमा होने से वाहन चालक विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बेलीचारा सड़क मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय दुकानदार और आम लोग परेशान हैं। दुकानदार सोहन लाल ने बताया कि आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। लगभग दो महीने हो गए सड़क की हालात काफी खराब है। न तो प्रशासन और न ही विभाग सुध ले रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश में होती है।
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ी शहर के मुख्य सड़कों की सूरत
सुबह से रुक-रुक कर जारी बारिश ने शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली हरि वाटिका तीन- लालटेन चौक सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। पहले से जर्जर इस सड़क में बारिश के पानी की वजह से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। इसकी वजह से राहगीर और क्षेत्रवासी दिनभर परेशान होते नजर आए। कई जगह फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालक घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें