फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में बारिश, जम्मू में अंगारे

Thu, 20 Apr 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में वीरवार की शाम को अचानक बदले मौसम से तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। घाटी के अधिकतर हिस्सों में बारिश से तपिश कम हुई है। लेकिन जम्मू संभाग में पारा चढ़ने का सिलसिला जारी रहा। आसमान से बरस रहे अंगारों से कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


जम्मू में सामान्य से 9 डिग्री चढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा। यहां रात के पारे में भी आठ डिग्री उछाल के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कश्मीर और जम्मू के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों से हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। चिलचिलाती धूप से शहर की सड़कों पर सन्नाटा बढ़ने लगा है। तपिश के साथ गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी से खुले में श्रमिक वर्ग के साथ स्कूली विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। संभाग के अन्य जिलों में दिन का पारा 7 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री चढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में शाम सात बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आसमान से राहत बरसी। कई जगह गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का लुत्फ लिया। घाटी में बदले मौसम से तापमान में गिरावट आएगी। आगामी 25 अप्रैल तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसमें कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें