मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार की शाम एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर का दौरा कर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई नावा खदल कालेज श्रीनगर की प्रथम वर्ष की छात्रा इकरा का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से छात्रा को हर संभव उचित इलाज देने के निर्देश दिए।
इसमें राज्य के बाहर अन्य अस्पताल में भी छात्रा को भेजा जाएगा। सरकार इकरा के साथ है और उसे सभी शैक्षणिक स्तर की सुविधा मुहैया करवाएगी। उन्होंने लोगों से घाटी में शांति बनाए रखने की अपील की। हिंसा से अकादमिक, आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है।