गेहूं की फसल पर बारिश की मार जारी है। बारिश और ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि नमी वाले क्षेत्रों मे गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। बारिश के साथ गिर रहे ओलों से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। शनिवार की रात के बाद रविवार दोपहर के समय बारिश और ओले गिरते ही किसानों के चेहरों पर उदासी छा गई।
लगातार बारिश से अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसान गार सिंह, करतार सिंह, चनन सिंह, सतपाल आदि के अनुसार नमी वाले क्षेत्राें में गेहूं की फसल को पहले काफी नुकसान हो चुका है। बारिश से अब गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। इससे किसान चिंतित हैं। मवेशियाें के चारे के लिए भी किसान परेशान हैं।
नंदपुर के किसान भी गेहूं की फसल को हो रहे नुकसान से परेशान हैं। किसान नेता विजय चौधरी के अनुसार पिछले चार दिन से लगातार मौसम की मार पड़ रही है। नायाब सरपंच ने भी कहा कि इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।