फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल हुए लोग, मंगलवार को बारिश से मिल सकती है राहत

Mon, 05 Jun 2017 10:55 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
बारिश के बाद गर्मी से मिल सकती है राहत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू में शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से सोमवार को भी कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 42.9 और रात का पांच डिग्री चढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


लू के थपेड़ों के बीच बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार कटड़ा में भी पारे के लगातार चालीस डिग्री के ऊपर रहने से यात्रियों की हालत खराब है।

मौसम विभाग श्रीनगर के  अनुसार अगले 48 घंटों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होगी। लद्दाख क्षेत्र में भी इसका असर रहेगा। मौसम में आगामी 11 जून तक उतार-चढ़ाव रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें