जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया है। दिन का तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री चढ़कर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 28.6 डिग्री और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 7.5 और कटड़ा में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।