फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें बंद, जम्मू-उधमपुर ट्रैक पर मरम्मत जारी

Tue, 09 Sep 2014 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में बाढ़ से हुई तबाही के बाद अभी तक रेल यातायात ठप है। डीआरएम और दिल्ली के वरिष्ठ रेलवे इंजीनियर की देखरेख में इंजीनियरिंग विंग द्वारा रेलवे ट्रैक की मरम्मत करवाई जा रही है। रेलवे की इंजीनियरिंग विंग ट्रैक में मरम्मत कार्य करवाने में जुटी है। यह मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को करीब चार और पांच बजे के मध्य बजालता से कटड़ा के लिए डीआरएम (फिरोजपुर) ने अपनी टीम के साथ स्पेशल पावर इंजन में उधमपुर ट्रैक से होते हुए कटड़ा रेल सेक्शन का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि उधमपुर-कटड़ा रेल सेक्शन को दुरुस्त कर लिया गया है, जबकि उधमपुर-जम्मू रेल सेक्शन के बीच बजालता स्टेशन के साथ 32 नंबर पुलिया पर मरम्मत का काम जारी है।

यहां पर सपोर्ट में आई दरारें भरे जाने का काम करवाया जा रहा है तथा सघनता से इस पर सभी अधिकारियों का ध्यान केंद्रित किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल छह अगस्त को भारी बारिश से रामनगर रेलवे स्टेशन के निकट सोलह नंबर टनल पर मलबा गिर गया था, जिससे उधमपुर से जम्मू की ओर आ रही मालवा ट्रेन टनल के अंदर बाल-बाल बच गई थी और सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए थे। इस ट्रैक पर फिर एक बार बारिश का कहर बरपा है तथा तीन दिनों से ट्रैक बाधित पड़ा है।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी नहीं चलीं कटड़ा के लिए ट्रेनें
श्री शक्ति एक्सप्रेस, प्रीमियम तथा डीएमयू ट्रेनें तीन दिनों से माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा तक नहीं पहुंच पा रही हैं। रेलमार्ग से कटड़ा तक का संपर्क टूट जाने से यात्रियों को इस रेल सुविधा का लाभ लगातार तीन दिनों से नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि चार जून को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे स्टेशन कटड़ा का उद्घाटन किया गया था तथा कटड़ा से रेल परिचालन शुरू करवाया था।

वहीं तीन माह के बाद ही इस ट्रैक पर प्राकृतिक प्रकोप आने के कारण ट्रेनों का परिचालन लगातार तीन दिनों से बाधित है, जिसको लेकर यात्रियों में निराशा है। गौरतलब है कि मालवा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, आनंद विहार तथा संपर्क क्रांति को इन दिनों जम्मू तक ही चलाया जा रहा है, जिससे उन यात्रियों की मुश्कि लें बढ़ी हैं, जोउधमपुर तक इन ट्रेनों से नियमित आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें