फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा में रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान, मरम्मत के लिए मांगी गई सुरक्षा

Sat, 10 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में दो महीने से बंद पड़ रही रेल सेवा को शुरू करने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किए जाने पर रेलवे ने प्रयास शुरू किए तो शरारती तत्वों ने रेलवे कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन


अब रेलवे ने राज्य सरकार से मांग की है कि पहले काम करने के लिए सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। उसके बाद ही रेल कर्मचारी अपना काम करेंगे। 

घाटी में हालात बिगड़ने के बाद लगातार दो महीने से रेल सेवा पूरी तरह से ठप रही। इससे रेलवे के राजस्व को अभी तक करीब छह करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंच चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

कई रेलवे फाटकों में लगाई आग

kashmir - फोटो : PTI
137 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक 45 दिनों से सूना पड़ा है। शरारती तत्वों ने कांजीकुंड-सदूरा रेलवे स्टेशन के बीच दो रेलवे क्रॉसिंग फाटक फूंके  हैं। बिजबिहाड़ा में रेलवे पुलिस की चौकी फूंकी गई। पंचगाम और बड़गांव में रेल कर्मियों के क्वार्टरों पर पथराव किया गया। श्रीनगर-बड़गाम कांजीकुंड-सदूरा व बेहरा-पंचगाम रेलवे सेक्शन के बीच ट्रैक की पिनड्रोल क्लिपें निकाल दी गई हैं। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्ताह पहले राज्य सरकार ने रेलवे को पत्र लिखकर रेल सेवा शुरू करने की मांग की, जिसके बाद रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत का काम करने के लिए कर्मचारियों को भेजा। जैसे ही कर्मचारियों ने काम शुरू किया, शरारती तत्वों ने मौके पर पहुंच कर इसका विरोध शुरू कर दिया।

कर्मचारियों को धमकाकर वापस भेज दिया। जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि कोई भी बिना सुरक्षा के काम करने नहीं जाएगा। वहीं अब रेलवे ने राज्य सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को पहले काम करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए, उसके बाद ही मरम्मत का काम शुरू होगा और रेल सेवा शुरू हो पाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें