रेल मंत्री ने कहा है कि सरकार अगले साल मार्च तक 75 वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रही है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के विकल्प के रूप में लंबी दूरी के रूटों पर स्लीपर कोचों वाली वंदे भारत ट्रेनों को चलाने पर विचार किया जा रहा है।
बहुत जल्द जम्मू से श्रीनगर तक की रेलवे लाइन पूरी हो जाने पर उस पर वंदे भारत को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है।