फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा हिंसा के बाद एक बार फिर से पटरी पर लौटी पड़ोसी राज्यों की रेल सेवा

Thu, 31 Aug 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रवाना हुईं सभी ट्रेनें - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
हरियाणा में हालात सामान्य होने पर रेल सेवा पूर्ण तरीके से बहाल कर दी गई है। पांचवें दिन जम्मू से आने-जाने वाली ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं। सभी ट्रेनों के पहुंचने पर स्टेशन में यात्रियों की भीड़ दिखी। नॉर्दन रेलवे की ठप हुई रेल सेवा बुधवार को पूरी तरह से बहाल होने के बाद यात्रियों को राहत मिली। हरियाणा में बवाल के बाद वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले भक्तों की संख्या कम हो गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को कुल 18 में से 17 ट्रेनें पहुंची। गुवाहाटी में बाढ़ होने के कारण एक ट्रेन प्रभावित रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सभी गाड़ियों के एसी कोच में अभी यात्रियों की कमी है। स्लीपर में यात्रियों की वेटिंग बढ़ने लगी है। आमतौर पर यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक पर कम ही यात्री दिखाई दिए।

सोमवार तक रद्द होने वाली गाड़ियों के टिकट का रिफंड यात्रियों को दिया गया। मंगलवार को रद्द होने वाली गाड़ियों के टिकट का रिफंड आज तक यात्री ले सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि स्टेशन से बुधवार को सभी ट्रेनें आईं और गईं। आने वाले एक-दो दिन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें