फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 महीने बाद कश्मीर घाटी में पूरी तरह से बहाल हुई रेल सेवा

Sat, 10 Dec 2016 07:59 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने घाटी में रेल सेवा को पूरी तरह से बहाल कर दिया है। पांच महीने के बाद घाटी में सभी 28 ट्रेनों ने आवाजाही की है।
विज्ञापन


इसमें यात्रियों ने बनिहाल से लेकर बारामुला तक सफर किया। रविवार को मुख्यमंत्री बच्चों की ट्रेन का भी उद्घाटन करने जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब पूरा प्रयास किया जाएगा कि रेल सेवा पर किसी तरह का कोई असर न पड़े। 

आठ जुलाई को आतंकी की मौत के बाद घाटी में रेल सेवा बंद हुई थी। इसके बाद 135 दिनों तक रेल सेवा पूरी तरह से बंद रही। नवंबर में रेल सेवा को शुरू किया गया, लेकिन रेलवे सभी ट्रेनों को नहीं चला पाया। वहीं उपद्रवियों ने दिसंबर के आरंभ में फिर रेल सेवा को निशाना बनाने का प्रयास किया। चलती ट्रेनों पर पथराव किया गया। इसके साथ ही ट्रैक को भी उखाड़ने का प्रयास हुआ, लेकिन सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों के मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री करेंगी स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन

कश्मीर में रेल सेवा बहाल - फोटो : ANI
आतंकी हमले के कारण शुक्रवार को घाटी में रेल सेवा को बंद रखा गया था, लेकिन शनिवार को पूरी तैयारी के बाद रेल सेवा को बहाल कर दिया। घाटी में कुल 28 ट्रेनें चलती हैं और पांच महीने के बाद पहली बार सभी ट्रेनों ने आवाजाही की है। 

कश्मीर में रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर अतुल कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को रेल सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। ट्रेनों ने सुचारु रूप से आवाजाही करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री तय किए कार्यक्रम के अनुसार बच्चों के लिए स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन भी करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें