फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पटरी पर लौटा जीवन, रेल-इंटरनेट सेवाएं फिर से हुई बहाल

Sun, 09 Jul 2017 09:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में रेल सेवा का संचालन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में रविवार को इंटरनेट तथा मोबाइल इंटरनेट सेवा के साथ ही रेल सेवा भी बहाल कर दी गई है। बुरहान वानी की बरसी पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर इन सेवाओं को बंद किया गया था। प्रशासन की ओर से देर शाम तक 3जी व 4जी तथा ब्राड बैंड को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को दिनभर घाटी में शांति रही। महत्वपूर्ण स्थानों तथा संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों की तगड़ी तैनाती रही। दो दिन बाद घाटी के सभी स्थानों से पाबंदियां हटा ली गईं। लोगों के एकत्र होने तथा उनके घरों से बाहर निकलने पर किसी प्रकार का रोकटोक नहीं रहा।

ज्ञात हो कि बुरहान वानी की बरसी पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर सात जुलाई से पाबंदियां लगाई गई थीं। शनिवार को बांदीपोरा के हाजिन में सेना के गश्ती दल तथा त्राल के आरिपाल में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। इसके साथ ही कई स्थानों पर हिंसा भड़की थी जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए थे। अलगाववादियों के आह्वान पर त्राल मार्च को भी सुरक्षा बलों ने विफल बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें