फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror funding : पुंछ में मदरसे समेत पांच ठिकानों पर छापा, मॉड्यूल के सदस्य के खुलासे पर कार्रवाई

Sat, 20 Aug 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसआईए की टीम सुबह 6 बजे से कार्रवाई में जुटी है। बस स्टैंड पर दो दिन पहले पकड़े गए मॉड्यूल के सदस्य के खुलासे पर यह कार्रवाई की जा रही है। बस स्टैंड से पकड़ा गया व्यक्ति मदरसा संचालक का ड्राइवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा और अल बद्र को हवाला का पैसा पहुंचाने के आरोप में दो लोगाें की गिरफ्तारी के बाद जम्मू पुलिस और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को पुंछ में कई ठिकाने खंगाले। पुंछ स्थित एक मदसरे समेत चार ठिकानों में संयुक्त छापों की कार्रवाई सुबह छह बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक जारी रही। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने वीरवार जम्मू बस स्टैंड से पुंछ के मंधार गांव के अब्दुल हमीद मीर के रूप में पहली गिरफ्तारी की थी। इसके बाद दिल्ली के कपड़ा व्यापारी मोहम्मद यासीन को भी गिरफ्तार किया गया। अब्दुल हमीद मीर से पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस और एसआईए की संयुक्त टीम पुंछ में एक मदरसे और उसके संचालक का घर खंगाला।

सूत्रों ने बताया कि अब्दुल हमीद मीर से मिले दस लाख रुपये में से सात लाख मदरसे में पहुंचाए जाने थे। अब्दुल हमीद मीर और मदरसे का संचालक एलओसी पर स्थित मंधार गांव के ही मूल निवासी हैं। शनिवार को पुलिस और एसआईए की टीमों ने मदरसे, पुंछ में स्थित अब्दुल हमीद मीर के किराये के मकान, मदरसा संचालक के घर और एलओसी पर मंधार गांव में दोनों के घरों पर छापा मारा। 

सऊदी अरब जा चुका है अब्दुल

सूत्रों ने बताया कि अब्दुल हमीद मीर सऊदी अरब भी जा चुका है। अब्दुल मदरसा संचालक का ड्राइवर भी है। टेरर फंडिंग में नाम आने के बाद अब्दुल हमीद मीर के तार खंगाले जा रहे हैं। अब्दुल ने दिल्ली के कपड़ा व्यापारी मोहम्मद यासीन से पैसा लिया था। वहीं, पुलिस ने मोहम्मद यासीन से पूछताछ में टेरर फंडिंग के पूरे रूट का पता कर लिया है। दिल्ली के मीना बाजार में कपड़े का कारोबार करने वाले मोहम्मद यासीन को टेरर फंडिंग की हवाला राशि दक्षिण अफ्रीका से सूरत और मुंबई से पहुंचाई जाती थी। दिल्ली के व्यस्त बाजार से हवाला का पैसा आतंकी संगठनों के गुर्गों के जरिये ठिकाने तक पहुंचाया जा रहा था। 

विज्ञापन


दिल्ली का कपड़ा कारोबारी सात लाख हवाला राशि के साथ पकड़ा
आपको बता दें कि जम्मू बस स्टैंड से गुरुवार को गिरफ्तार लश्कर सहयोगी अब्दुल हमीद को हवाला का पैसा देने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू और दिल्ली पुलिस ने मिलकर दिल्ली के नलबंधन टर्कमैन गेट स्थित रहने वाले मोहम्मद यासीन को दबोचा है। यासीन के कब्जे से सात लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है।

यासीन कपड़ा व्यापारी है। दिल्ली के मीना बाजार में बैठ कर यासीन दुकान की आड़ में लश्कर के लिए हवाला का पैसा बाहर से लेकर जम्मू-कश्मीर में पहुंचाता था।  दिल्ली और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में आतंकी संगठनों लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) और अल-बद्र को फंडिंग करने वाले यासीन को गिरफ्तार किया है।

17 अगस्त को यासीन ने अब्दुल हमीद को 10 लाख रुपये दिए थे। यह पैसा पुंछ में रहने वाले एक व्यक्ति को दिया जाना था, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने हमीद को जम्मू के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। हमीद ने पूछताछ के बाद यासीन का नाम बताया। शुक्रवार को दिल्ली और जम्मू पुलिस ने मिलकर यासीन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के पास सूचना थी कि दिल्ली के मीना बाजार के आसपास टेरर फंडिंग की गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने टीमों को तैनात कर यासीन को दबोच लिया। मीना बाजार में कपड़ों का व्यापारी यासीन टेरर फंडिंग नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। वह विदेश से हवाला का पैसा लेकर अलग-अलग लोगों के जरिये जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए पहुंचाता था। 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के रास्ते सूरत और मुंबई आ रही हवाला राशि

पूछताछ में मोहम्मद यासीन ने खुलासा किया कि हवाला का पैसा दक्षिण अफ्रीका के रास्ते भारत के सूरत और मुंबई में भेजा जा रहा है। यासीन इस हवाला शृंखला को दिल्ली में चला रहा था। दिल्ली से यह रकम अलग-अलग कोरियर के जरिए जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर की जाती थी। यह राशि प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर और अल-बद्र के गुर्गों को दी गई थी। हाल ही में मोहम्मद यासीन को दक्षिण अफ्रीका से हवाला के जरिये भेजे गए 24 लाख रुपये मिले। 24 लाख रुपये में से उसने दो अलग-अलग कोरियर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गुर्गों को 17 लाख रुपये दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें