फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के साथ फरार एसपीओ से संपर्क में इंजीनियरिंग छात्र हिरासत में

Wed, 03 Oct 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके से पीडीपी विधायक के घर से एक पिस्टल सहित 8 हथियार लेकर फरार हुए एसपीओ आदिल बशीर शेख के साथ कथित संपर्क होने के आधार पर पंजाब पुलिस ने दो कश्मीरी छात्रों को हिरासत में ले लिया। बाद में एक को छोड़ दिया जबकि दूसरे से पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर यहां पहुंच गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के एक इंजीनियरिंग कालेज से दो कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया। मीर इमरान जो इंजीनियरिंग के तीसरे सेमिस्टर का छात्र है उसे पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

परंतु दूसरे छात्र गाजी अहमद मालिक निवासी शोपियां से पूछताछ चल रही है। पुलिस मंगलवार को उसे लेकर श्रीनगर पहुंच गई है। कश्मीर पुलिस की कार्गो यूनिट द्वारा दिये गए इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को इमरान ने बताया कि वह बाजार से अपने फ्लैट की ओर लौट रहे थे तभी सिविल ड्रेस में पुलिस वालों ने उन्हें रोका और वैन में सीआईडी कार्यालय खरड़ मोहाली ले गए, वहां उनसे पूछताछ की गयी। 
विज्ञापन

क्या है मामला 

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के वाचि से विधायक एजाज के श्रीनगर के जवाहर बाग स्थित सरकारी आवास से एसपीओ आदिल बशीर शेख सात एके-47 राइफल व एक पिस्टल लेकर शुक्रवार को फरार हो गया था। उसकी जानकारी देने वाले को 2 लाख के इनाम देने की घोषणा की गई है। फरार एसपीओ जैनापोरा शोपियां का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें