पुलवामा। कश्मीर परिचालन सेक्टर सीआरपीएफ के अंतर्गत 185 बटालियन सीआरपीएफ लेथपोरा के तत्वाधान में शुक्रवार को अंतर परिचालनिक रेंज ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रीनगर के अंतर्गत आने वाली तीनों परिचालनिक रेंज (दक्षिण कश्मीर परिचालन रेंज अवंतिपोरा, उत्तर कश्मीर परिचालन रेंज, बारामूला एवं परिचालनिक रेंज अनंतनाग की टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ नरवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्धाटन समारोह में नरवीर सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ, बीआर मीना कमांडेंट 110 बटालियन सीआरपीएफ, सुनील मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी 185 बटालियन, संदीप द्विवेदी द्वितीय कमान अधिकारी 130 बटालियन आदि मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 4 बाई 100 मीटर रिले, 1500 मीटर दौड़, क्रॉस कंट्री, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा शॉटपुट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। संवाद