फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलवामा हमले की तीसरी पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ की जम्मू स्थित सभी इकाइयों व प्रतिष्ठानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीर नारी श्रीमती शाजिया कौसर को सम्मानित किया गया। शाजिया शहीद नसीर अहमद की धर्मपत्नी हैं। 76 बटालियन की द्वितीय कमांड अधिकारी कमल सिसोदिया ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि पुलवामा का कायराना आत्मघाती हमला बेहद ही दुखद एव दर्दनाक था, लेकिन उस हमले के पश्चात पिछले तीन वर्षों में आंतकियों को हमने हर मोर्चे पर मात दी है। अनेक आंतकवादियों को जम्मू-कश्मीर में मार गिराया गया है। यही हमारी, हमारे शहीदों को सच्ची श्रंद्वाजलि है। कार्यक्रम में कमांडेंट टीएच खान भी मौजूद थे। एनसीसी कैडेट्स एवं बटालियन के अन्य अधिकारी एवं जवानों ने भी श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें