बल्लेबाग में पीर बाबा फैज बख्श बुखारी के स्थान पर दंगल का आयोजन किया गया। पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। पहली माली 31 हजार की थी। इसमें अब्दुल गनी और प्रदीप के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा।
दूसरी माली 21 हजार की थी। इसमें बिनिया पहलवान ने जोधा को पछाड़ा। कमेटी के चेयरमैन यशपाल शर्मा, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच मदल लाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।