फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्याओं को राज्य से बाहर करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रोहिंग्याओं के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से बसे रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों, म्यांमार के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। डोगरा फ्रंट व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पुराने शहर में प्रदर्शन कर सरकार से रोंहिग्याओं को राज्य से बाहर करने की मांग की। उन्होंने लाखों रोंहिग्याओं की मौजूदगी को जम्मू-कश्मीर और देश के लिए खतरा बताया। 
विज्ञापन


फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि अवैध रूप से तेजी से रियासत में बढ़ रही रोहिंग्याओं की संख्या को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य में तेजी से रोहिंग्या अतिक्रमण कर रहे हैं। शहर में ही अवैध तरीके से म्यांमार परिवार भी बसाए जा रहे हैं।

शहर के साथ लगते राजीव नगर, कासिम नगर, भठिंडी, बोहड़ी, छन्नी हिम्मत और बाहु फोर्ट इलाके में ऐसे बड़ी संख्या में अवैध तरीके से विदेशी लोग बसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मिलीभगत से रोहिंग्याओं द्वारा बिजली, पानी के कनेक्शन के साथ राशन कार्ड बनवाने की सूचनाएं मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें