फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सुरक्षा बलों की फायरिंग में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में शनिवार को प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इस दौरान पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी।

सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रदर्शनकारी शुक्रवार को घाटी में आतंकी बुरहान के पोस्टर तथा आईएस के झंडे लहराने और पथराव में शामिल युवाओं की धरपकड़ के लिए रात में की गई छापामारी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर पथराव किया

उनका आरोप था कि इस दौरान लोगों को बेवजह परेशान किया गया। भगोड़े के कुछ रिश्तेदारों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर पथराव किया तो सराफ कदल चौक पर सीआरपीएफ ने भीड़ को खदेड़ने के लिए फायरिंग की।

इस दौरान गोली लगने से खनियार का युवक सज्जाद अहमद मीर (20 वर्ष) घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।

इसके साथ ही शहर के कई अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। जामिया मस्जिद सहित कई अन्य इलाकों में भी प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़पें हुईं हैं। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें