पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार से मांग की। यूनियन के राज्य प्रधान वीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जम्मू यूनिवर्सिटी के गेट के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
यूनियन के करीब सौ कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी गोलाबारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार छद्म युद्ध किया जा रहा है। भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलाबारी करने के कारण लोगों को मुश्किलें बढ़ी हैं। केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। यूनियन के प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगातार फायरिंग कर बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित किया है।
वह तनाव पैदा करके जम्मू कश्मीर के लोगों में दहशत में रखना चाहता है। यूनिवर्सिटी के सीनियर स्कालर प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों के लोगों को भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। प्रदर्शन में कैलाश मोहन, सरदार मंजीत सिंह, लक्की आदि शामिल रहे।