फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसाथ में ढाई माह से पानी की आपूर्ति नहीं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। जसाथ गांव में ढाई माह से पानी की आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि जलशक्ति विभाग समस्या का समाधान करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता रीना चौधरी व नेशनल कांफ्रेंस के ब्लॉक प्रधान कुलदीव वर्मा ने किया।
विज्ञापन

रीना चौधरी ने कहा कि विभाग अनदेखी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग दूसरे गांव से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। कुलदीप वर्मा ने कहा कि जसाथ गांव बहुत बड़ा है। एक मोहल्ले में पानी की आपूर्ति होती है, तो दूसरे मोहल्ले में नहीं।
चेतावनी दी कि जल्द पानी की आपूर्ति नहीं की गई, तो सभी सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन के बाद लोग एसडीएम रामकेश शर्मा से भी मिले। प्रदर्शन करने वालों मेें नीलम देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, कुंती देवी, रानी देवी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें