फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या पर फिर खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल वासियों ने वीरवार को एक बार फिर एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सुआ नंबर 1 से परगवाल पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी बंद कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में सुचारू रूप से बिजली देने और अखनूर से परगवाल पहुंचने वाली 33 केवी की लाइन से कानाचक की लाइन को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और नायब तहसीलदार संसार सिंह पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अडे़ रहे। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि विभाग प्रदर्शन करने पर कुछ समय के लिए बिजली सेवा सुचारू कर देता है, लेकिन बाद में स्थिति पहले की तरह हो जाती है।
उन्होंने कहा कि अगर लाइन ओवरलोड है, तो विभाग उसका स्थायी हल क्यों नहीं किया जाता। इसी बीच बिजली विभाग के एई और जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनको सुचारु रुप से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी और कानाचक क्षेत्र की लाइन को थोडे़ दिनों के अंदर दूसरी लाइन पर शिफ्ट करवाने का भी भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मौके पर सरपंच भूपेंद्र सिंह दलजीत सिंह, मगधेश सिंह, उदय शर्मा, रतन लाल शर्मा, बलवान सिंह, भलवद्र सिंह, परसोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें