सांबा। जिला के रख अंब टाली व करंडी गांव के लोगों ने सोमवार को प्रशासन व सिडको विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने डीसी से मुलाकात की लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से लोगों ने प्रदर्शन का फैसला लिया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जगवीर सिंह और सुभाष भगत ने कहा की जिला प्रशासन व सिडको विभाग जिस तरीके से लोगों की जमीनों का अधिग्रहण कर रहा है वह सही नहीं है। जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा करना लोगों के साथ धोखा है। लोगों की खेती योग्य जमीन को उनकी मर्जी के खिलाफ अधिग्रहण हो रहा है जिससे लोगों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सिडको ने जबरन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो लोग इस का कड़ा विरोध करेंगे। हम अपनी मालिकाना भूमि पर कब्जा नहीं करने देंगे।