फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यलोरस्ट की दवा न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। यलोरस्ट की दवा उपलब्ध न होने पर शनिवार को किसानों ने कृषि विभाग के निदेशक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले दवा की जरूरत संबंधी बात अधिकारी को बताई थी, लेकिन अभी दवा उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह सब विभाग की गलत कार्य प्रणाली से हो रहा। इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान बचन सैनी की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि में इस बार बेमौसम की बारिश से हमने करीब एक माह पहले ही अधिकारी से संपर्क कर यलोरस्ट दवा उपलब्ध करवाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने 500 लीटर दवा की डिमांड बनाकर भेज दी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी उक्त दवा उपलब्ध नहीं कराई गई। अभी खेतों में नमी है। इससे गेहूं की फसल यलोरस्ट की चपेट में आशंका है। यह तेजी से फैलती है और साथ लगते खेतों की फसल को भी नष्ट कर देती है। एक महीने तक दवा का इंतजार करने के बाद आखिर में कृषि विभाग के निदेशक के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा।
किसानों का कहना है कि मेला आयोजित कर किसानों को जागरूक करने और समय पर बीज व दवाएं देने की बात कही जाती है, जबकि हकीकत कुछ और है। सब दिखावा प्रतीत होता है। जल्द यलोरस्ट की दवा उपलब्ध नहीं कराई गई, तो किसान सख्त रुख अपनाएंगे। इस मौके प्रभु दयाल, सुरजीत सिंह, दया राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें