फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से प्रदेश के सभी 145 छात्र सुरक्षित वापस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के 145 छात्रों को सुरक्षित वापस लाया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार नौ छात्रों का आखिरी जत्था कल रात पोलैंड के रास्ते दिल्ली पहुंचा। इन छात्रों को जम्मू-कश्मीर लाने में सरकार न उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई है, जिसमें दिल्ली में उनके रुकने की व्यवस्था, खाना परिवहन आदि शामिल है। यूक्रेन से प्रदेश के छात्रों को लाने की इस पहल पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्ह ने व्यक्तिगत रूप से नजर रखी थी। यूक्रेन से दिल्ली लाए जाने के बाद छात्रों को जेएंडके हॉउस दिल्ली से उनके गृह जिलों की ओर भेजा गया। इस बीच, जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के प्रवक्ता नासिर खुहमी ने छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें