फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा खोलने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कूल कलां में बंद ईंट भट्ठे को फिर शुरू करने के प्रयास का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसे बंद नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में लोगों ने सरपंच सुभाष सिंह सैनी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरपंच सुभाष सैनी, पंच रविंद्र सिंह, सिकंदर सिंह, कीमती लाल, भगवान दास, ओम प्रकाश, सुनीता रानी और तृप्ता कुमारी ने कहा कि कूल कलां में कई साल से बंद पड़े ईंट भट्ठे को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर प्रशासन इस संबंध में अनुमति देता है तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि ईंट भट्ठे के कारण प्रदूषण होगा। कुछ लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है कि अगर उन्होंने ईंट भट्ठे खोलने का विरोध किया तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें। सरपंच ने कहा कि पूरी तरह से स्थानीय लोगों के साथ हैं और अगर किसी तरह सभी लोगों को धमकाया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे और सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। लोगों ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए ईंट भट्ठा खोलने की अनुमति नहीं दी जाए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें