फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिला में सोमवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला हादसा देवल सड़क पर एसडीपीओ कार्यालय के पास सुबह दस बजे हुआ। इसमें एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान नासिर अहमद (21) पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी धार डुग्गनू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा रामकोट तहसील के धान जसधार गांव के पास कैंटल में हुआ। जहां ट्रैक्टर से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अफसर रामकोट यशपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची और उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। तीसरी घटना पावर हाउस के पास टेड में हुई, बाइक की टक्कर से राहगीर 40 वर्षीय महिला फातिमा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें