फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। शहर में बिजली कटौती की समस्या विकराल बनी हुई है। लोड बढ़ने से लगातार बिजली कट लग रहे हैं, जिससे उमस के बीच लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। रविवार को भी कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। सबसे ज्यादा परेशानी सीमावर्ती इलाकों रायपुर दोमाना, मढ़, संग्रामपुर, आरसएस पुरा आदि में बनी रही। इसके विरोध में कई स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन

वार्ड-40 तालाब तिल्लो और पुरखु में खराब ट्रांसफार्मर ठीक न करने पर लोग सड़क पड़ उतर आए और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि यहां कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लोड़ बढ़ने पर जल जाते हैं। कहा कि बार-बार अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान लोग सड़क के बीच बैठ गए, रोड जाम होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने के बाद रोड खाली करवाया। लोगों ने मांग की कि अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें