जम्मू। अरोड़ा बिरादरी ने रविवार को पंजतीर्थी स्थित बिल्लू मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ वार्षिक मेल मनाई। इस दौरान कोविड एसओपी का पालन करते हुए बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर माथा टेककर गुग्गा देवता का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि के साथ कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की।
रविवार सुबह मेल हवन के साथ शुरू हुई, जिसमें बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों ने पूर्णाहुति डाली। इस दौरान बिरादरी के लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर कुल देवता के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर देवता का जलाभिषेक भी किया गया। अरोड़ा वंश सभा के प्रधान रमेश अरोड़ा ने बताया कि बिरादरी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी लोगों को टीकाकरण में मदद करेंगी। साथ ही कमेटी के सदस्य कोविड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक महीने में रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी।
-------
तलवार बिरादरी की मेल 23 को
जम्मू। तलवार बिरादरी की मेल 23 जुलाई को मनाई जाएगी। अखनूर रोड स्थिति बावे दे तालाब स्थित बुआ दाती के स्थान पर कार्यक्रम होगा। बिरादरी के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से मेल में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कहा है।